फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती जिले में स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, भड़के लोगों ने लगाया जाम

Tue, 07 Jan 2020 12:56 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, दुबौलिया (बस्ती)
विज्ञापन
रोतो बिलखते परिजन। (इनसेट में मृत छात्रा इंदु) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके विरोध में लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग स्थित नंदनगर डेईडीहा बाजार के पास हुई। जहां सुधा एकेडमी स्कूल सबई परसन में कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा इंदू अपनी छोटी बहन के साथ साइकिल से सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल जा रही थी। सामने से आ रही स्कूली बस के कुचलने से छात्रा इंदू की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही परिवार व सरवनपुर गांव के लोग पहुंच गए। बस चालक को पकड़ने की मांग करते हुए शव को राम जानकी मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस के समझाने का प्रयास विफल रहा तो उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ कलवारी अनिल सिंह व एसओ कलवारी संतोष सिंह ने भी समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। संभ्रांत लोगों के हस्ताक्षेप और पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर करीब करीब डेढ घंटे बाद जाम हटाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें