गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर दक्षिणी धर्मशाला बाजार के रहने वाले बरनार्ड पाल से जालसाजों ने आठ लाख रुपये से अधिक ऑनलाइन जालसाजी कर दी। वह कुछ दिन पहले ही वह ऑस्ट्रिया से लौटे थे। एक बैंक में खाता खोलने के नाम पर जालसाज ने फंसा लिया।
इसके बाद एपीके (एंड्रॉयड एप्लिकेशन पैकेज या सिंपल एंड्रॉयड पैकेज) फाइल डाउनलोड कराकर दो बैंक का पूरा डिटेल लेकर रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। बृहस्पतिवार को साइबर थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
बरनार्ड पाल ने पुलिस को बताया कि वह धर्मशाला के मूल निवासी और अब वियना, ऑस्ट्रिया में रहते हैं। आमतौर पर अपने गृहनगर में आते जाते रहते हैं। इन दिनों घर आए हैं। एचडीएफसी बैंक और एयू स्माल फाइनेंस बैंक में एनआरआई खाता हैं।