फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्मार्ट मीटर के बिल जमा करने के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिजली निगम की ओर से शुरू की गई स्मार्ट मीटरिंग मोबाइल एप आधारित व्यवस्था से उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन के माध्यम से आसानी से बिल देख और जमा कर सकेंगे। इस नई सुविधा से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बिल भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी तरह पारदर्शी हो गई है।
विज्ञापन


मोबाइल एप पर उपभोक्ताओं को अपने बिजली कनेक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें यूनिट की खपत, मौजूदा बिल, पिछले बिलों का रिकॉर्ड, भुगतान की स्थिति और निर्धारित तिथि जैसी जानकारियां शामिल हैं। उपभोक्ता किसी भी समय एप खोलकर अपनी बिजली खपत पर नजर रख सकते हैं और तुरंत ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
बिजली निगम की ओर से इस सुविधा को आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर और मोबाइल एप की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर उसका उपयोग भी समझाया जा रहा है, ताकि तकनीकी जानकारी के अभाव में किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता वितरण आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट मीटर और डिजिटल भुगतान व्यवस्था से बिलिंग में गड़बड़ी की संभावना काफी कम हो जाएगी। समय पर बिल भुगतान से उपभोक्ताओं को विलंब शुल्क से भी राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं ने भी इस पहल का स्वागत किया है और इसे बिजली व्यवस्था को आधुनिक और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें