फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: अब 10 अक्तूबर तक कर सकेंगे अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन

Fri, 30 Sep 2022 11:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के छात्र-छत्राओं के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है। अभी तक अंतिम तिथि 30 सितंबर तय थी। लेकिन छात्र और छात्राओं की मांग को देखते हुए तिथि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और इसमें कही आर्थिक परेशानी सामने आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं।

इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म, फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या फिर अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर या फिर इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2022 पर जाकर भरना होगा।
विज्ञापन


फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 54 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें: विस्तारा, एयर एशिया एयरलाइंस को भी गोरखपुर एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी

विज्ञापन

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के छात्र-छत्राओं के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही छात्र-छात्राएं पात्र होंगी, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम है।

जो छात्र-छात्राएं कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र छात्रों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2019 में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुई थीं और उनमें से 36 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।

इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें