रेलवे प्रशासन ने एक अक्तूबर से ट्रेनों की नई समयसारिणी लागू कर दी है। गोरखपुर से चलने वाली 10 ट्रेनों को अब नकहा जंगल से संचालित किया जाएगा। इसमें दो एक्सप्रेस, चार पैसेंजर व चार डेमू ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान का नया समय जारी किया गया है। इसी प्रकार गोरखपुर से होकर जाने वाली 56 ट्रेनों के समय में भी दो से पांच मिनट का बदलाव किया गया है।
नकहा जंगल स्टेशन से संचालित होंगी ये ट्रेनें
- 05141 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल सुबह 10.05 बजे पहुंचेगी।
- 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस दोपहर 12.40 बजे चलेगी।
- 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी।
- 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित स्पेशल शाम 5.40 बजे चलेगी।
- 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल रात 12.40 बजे पहुंचेगी।
- 05036 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल सुबह 05.00 चलेगी।
- 05153 सीवान-गोरखपुर डेमू दोपहर 2.10 बजे पहुंचेगी।
- 05375 गोरखपुर-गोंडा डेमू अपराह्न 3.25 बजे चलेगी।
- 05376 गोंडा-गोरखपुर डेमू दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी।
- 05377 गोरखपुर-नौतनवां डेमू अपराह्न 4.05 बजे चलेगी।
इसे भी पढ़ें: विस्तारा, एयर एशिया एयरलाइंस को भी गोरखपुर एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी