बैंक में जमा पैसे निकालने का सबसे आसान तरीका डेबिट कार्ड होता है, लेकिन अगर आप एटीएम कार्ड घर भूल गए हैं तो भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। कई बार तो ऐसा भी हो जाता है कि कार्ड एक्सपायर हो चुका होता है और हमें मालूम भी नहीं पड़ता। ऐसी स्थिती में अकाउंट में पैसा होने के बाद भी कैश की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आप बिना कार्ड के पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि इस सुविधा का लाभ कुछ ही बैंक के ग्राहक उठा सकते हैं। स्टेट बैंक, एचडीएफसी समेत कुछ बैंक ये सुविधा दे रहे हैं।
स्टेट बैंक के खाताधारकों के लिए बिना कार्ड के पैसे निकालना सबसे आसान है। इसके लिए आपको एसबीआई का योनो कैश ऐप ( SBI YONO APP) डाउनलोड करना होगा। एसबीआई के खाताधारक देशभर में स्थित किसी भी एसबीआई एटीएम से योनो कैश की सहायता से पैसे निकाल सकते हैं।