फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के चिड़ियाघर को सीजेडए की मिली अनुमति, जल्द मिलेगा पूर्वांचल वासियों को तोहफा

Tue, 08 Dec 2020 01:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान को सेंट्रल जू ऑफ अथॉरिटी (सीजेडए) से अनुमति मिल गई है। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। चिड़ियाघर के लिए सीजेडए की अनुमति जरूरी थी। वहीं, वन विभाग दावा कर रहा है कि कार्यदायी संस्था जिस दिन उन्हें चिड़ियाघर सौंपेगी उसके 21 दिन बाद उद्घाटन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
चिड़ियाघर के निर्माण का काम राजकीय निर्माण निगम कर रहा है। उसकी तरफ से तैयारियां लगभग पूरी हैं। इसी के बाद सेंट्रल जू अथॉरिटी की दो सदस्यीय टीम ने चिड़ियाघर का निरीक्षण किया था। इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी। इसके बाद निर्माण निगम की तरफ से 400 मजदूरों से लगाकर 24 घंटे काम कराना शुरू कर दिया गया।
 
परियोजना प्रबंधक डीबी सिंह ने बताया कि अब थोड़ा काम ही बचा है। बिजली निगम की तरफ से जिस दिन परिसर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का काम खत्म कर दिया जाएगा उसके एक हफ्ते बाद काम खत्म कर परिसर वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर तक काम कर लेंगे खत्म: निगम

चिड़ियाघर के निदेशक राजामोहन ने बताया कि हमें सिर्फ चिड़ियाघर हैंडओवर किए जाने का इंतजार है। सोमवार को दिल्ली में बोर्ड की जनरल मीटिंग हुई थी। इसी में दो चिड़ियाघर को जू की अनुमित मिली है। इसमें गोरखपुर का चिड़ियाघर भी शामिल है।
 
बिजली निगम को चिड़ियाघर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार को मोनोपोल लगाकर ऊंचा करना है। मुख्य अभियंता पारेषण एचएन प्रसाद ने बताया कि फाउंडेशन का काम पांच दिसंबर को पूरा कर लिया गया था। पुणे से सामान मंगवाया गया है। उम्मीद है कि 15 तारीख तक सामान आ जाएगा। इसके बाद 15 दिन में मोनोपोल को ऊंचा कर दिया जाएगा। 31 दिसंबर तक काम खत्म कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें