फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMMUT: एमटेक व पीएचडी में अब 30 तक कर सकते हैं आवेदन, 16 जुलाई को होगी परीक्षा

Sat, 11 Jun 2022 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी में एमटेक एवं पीएचडी के अलावा बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेंस 2022 से लिया जाएगा। पिछले वर्ष भी प्रवेश जेईई मेंस से लिया गया था।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) सत्र 2022-23 में एमटेक एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


यह जानकारी प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में बीटेक अंतिम वर्ष एवं एमटेक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जून के अंतिम सप्ताह तक संपन्न हो रही हैं। आवेदकों ने भी आवेदन एवं परीक्षा की तिथि बढ़ाने के लिए ई-मेल से अनुरोध किया है। जिसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमटेक एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा मेट-2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 10 जून 2022 से बढ़ाकर 30 जून 2022 करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि जो आवेदक एमटेक एवं पीएचडी (पूर्ण एवं अंशकालिक) में आवेदन करना चाहते हैं, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9935500507 एवं 8765783798 पर संपर्क कर सकते हैं या admissions@mmmut.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

बीटेक में प्रवेश जेईई से

एमएमएमयूटी में एमटेक एवं पीएचडी के अलावा बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेंस 2022 से लिया जाएगा। पिछले वर्ष भी प्रवेश जेईई मेंस से लिया गया था।

अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश सीयूईटी से

विश्वविद्यालय के अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से लिया जाएगा। एमसीए, एमबीए एवं एमएससी में प्रवेश के लिए सीयूईटी (पीजी) द्वारा आवेदन लिया जा रहा है। प्रवेश समन्वयक ने बताया कि जो आवेदक आवेदन करना चाहते हैं वे सीयूईटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें