फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब गोरखनाथ पुराने ओवरब्रिज की होगी मरम्मत, एक माह तक रहेगा डायवर्जन

Tue, 14 Apr 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, 20 अप्रैल के बाद किसी भी समय मरम्मत कार्य शुरू किया जा सकता है। मरम्मत के दौरान पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स बदले जाएंगे और अन्य तकनीकी खामियों को भी दुरुस्त किया जाएगा ताकि पुल को फिर से सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके। मरम्मत अवधि में पुराने पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
गोरखनाथ पुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट पुल के बाद अब गोरखनाथ पुराने ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने गोरखनाथ पुराने ओवरब्रिज पर यातायात करीब एक महीने तक बंद रखकर मरम्मत कार्य कराने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने यातायात पुलिस को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वर्ष 1980 में निर्मित यह पुराना पुल पिछले कुछ समय से जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। नियमित निरीक्षण के दौरान पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स सहित कई हिस्सों में खराबी पाई गई थी।

लंबे समय से मरम्मत कार्य लंबित होने के कारण पुल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई थी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, 20 अप्रैल के बाद किसी भी समय मरम्मत कार्य शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स बदले जाएंगे और अन्य तकनीकी खामियों को भी दुरुस्त किया जाएगा ताकि पुल को फिर से सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके। मरम्मत अवधि में पुराने पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों को पास ही बने नए ओवरब्रिज से डायवर्ट किया जाएगा।

इससे आम लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन प्रशासन का कहना है कि यह कदम जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रंजन सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें