डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 12 से 19 साल के किशोर/युवा मोटापे का शिकार हो रहे हैं। देश की एक तिहाई आबादी को लाइफ स्टाइल संबंधी बीमारियों का खतरा है। ऐसा फिजिकल एक्टिविटी बंद होने के कारण हो रहा है। इनमें बच्चों की संख्या 35 करोड़ है। ऐसे में केंद्र के आह्वान पर फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया गया है।
फिट इंडिया स्कूल की रेटिंग हासिल स्कूलों को (
www.fitindia.gov.in)पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद स्कूल को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जो भी स्कूल अच्छा परफार्म करेंगे, उन्हें राज्य और केंद्र सरकार से सम्मानित करवाए जाने की भी योजना बन रही है।