फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एमएमएमयूटी के स्टेडियम में होंगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं, सीएम योगी ने किया था इसका शिलान्यास

Wed, 30 Dec 2020 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के शहीद बंधु सिंह स्टेडियम में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन होंगे। खेलो इंडिया योजना के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 एकड़ में बने इनडोर और आउटडोर स्टेडियम की जिम्मेदारी स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) को देने का निर्णय लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने साई को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के शहीद बंधु सिंह स्टेडियम का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टेडियम तैयार करा लिया है।

22 करोड़ की लागत से बने इस स्टेडियम के रख-रखाव में आने वाले खर्च के लिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके देखरेख व संचालन की जिम्मेदारी साई को देने की तैयारी की है। इससे स्टेडियम का मेंटेनेंस भी होगा और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के आयोजन भी शुरू हो जाएंगे। साई की स्वीकृति मिलने के बाद विश्वविद्यालय में एक सड़क बनाकर सीधे मुख्य सड़क से जोड़ने की योजना है, ताकि आयोजन के समय पठन-पाठन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में खेल के मैदान

  • एथलेटिक्स ट्रैक
  • हाकी मैदान
  • फुटबाल मैदान
  • क्रिकेट मैदान
  • इंडोर व आउटडोर
  • बास्केट बाल स्टेडियम
  • स्केटिंग रिंग
  • टेनिस कोर्ट
  • टेबल टेनिस कोर्ट
 
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि स्टेडियम के रखरखाव व संचालन के लिए साई को पत्र लिखा है। इसके अलावा खेल मंत्रालय और प्रदेश सरकार को भी पत्र लिखा गया है। हमारे विश्वविद्यालय में संसाधन मौजूद हैं, तो इसका व्यापक इस्तेमाल होना चाहिए। इससे स्टेडियम के रखरखाव की दिक्कतें दूर होंगी, साथ ही परिसर में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजित होंगे। पूर्वांचल के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतर खेल का मैदान मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें