- एथलेटिक्स ट्रैक
- हाकी मैदान
- फुटबाल मैदान
- क्रिकेट मैदान
- इंडोर व आउटडोर
- बास्केट बाल स्टेडियम
- स्केटिंग रिंग
- टेनिस कोर्ट
- टेबल टेनिस कोर्ट
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि स्टेडियम के रखरखाव व संचालन के लिए साई को पत्र लिखा है। इसके अलावा खेल मंत्रालय और प्रदेश सरकार को भी पत्र लिखा गया है। हमारे विश्वविद्यालय में संसाधन मौजूद हैं, तो इसका व्यापक इस्तेमाल होना चाहिए। इससे स्टेडियम के रखरखाव की दिक्कतें दूर होंगी, साथ ही परिसर में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजित होंगे। पूर्वांचल के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतर खेल का मैदान मिल जाएगा।