फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे समाचार: अब सहजनवां में भी बना जीसीटी, बढ़ेगी मालगाड़ी से ढुलाई

Fri, 05 Aug 2022 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक लखनऊ मंडल में चार तथा इज्जतनगर मंडल में दो गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो-टर्मिनल विकसित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत माल परिवहन के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। इससे उद्योगों को बहुत सहूलियत मिलने लगी है।
विज्ञापन
मालगाड़ी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माल की ढुलाई के लिए परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के मकसद से पूर्वोत्तर रेलवे में छह गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो-टर्मिनल (जीसीटी) विकसित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोरखपुर में नकहा जंगल स्टेशन के बाद अब सहजनवां स्टेशन पर मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल बनाया गया है। इसके तहत मालगाड़ी सीधे फैक्ट्री तक पहुंच जाएगी, गति भी बढ़ेगी और ढुलाई में आसानी होगी।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक लखनऊ मंडल में चार तथा इज्जतनगर मंडल में दो गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो-टर्मिनल विकसित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत माल परिवहन के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। इससे उद्योगों को बहुत सहूलियत मिलने लगी है।

गोरखपुर-आनंदनगर खंड पर नकहा जंगल स्टेशन में मेसर्स हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड तथा गोरखपुर-बस्ती रेल खंड के सहजनवां रेलवे स्टेशन के पास मेसर्स अंकुर उद्योग लिमिटेड (स्टील डिवीजन) के लिए मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल बनाया गया है। इससे मालगाड़ी सीधे उद्योग तक पहुंच जाती है। वहीं, से लोडिंग व अनलोडिंग की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें