संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में चल रहीं चार सिटी बसें (इलेक्ट्रिक बस) अब सूबा बाजार से मोहद्दीपुर होते हुए मेडिकल कॉलेज जाएंगी। इन बसों के चलने इस क्षेत्र में रहने वाले लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
बताया जा रहा है कि पहले यह चार बस नौसड़ से मोहद्दीपुर होते हुए मेडिकल कॉलेज जाती थीं। लोगों की मांग व सिटी बस को शहरी क्षेत्र में ही चलाने के जारी निर्देश के बाद इन सिटी बसों के रूट में परिवर्तन किया गया है। पहले इस रूट पर केवल एक बस नौसड़ से सूबा बाजार जाती थी। ई-बस के सीनियर स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल ने बताया कि नए रूट पर एमएमएमयूटी के छात्र व बाहर से आने वाले लोग सीधे सूबा बाजार से एम्स, मोहद्दीपुर व मेडिकल जा सकेंगे।