गोरखपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह कार्यकर्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रही ''''वोट चोर, गद्दी छोड़'''' महारैली में हिस्सा लेंगे। जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र संकट से गुजर रहा है। राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो न डरते हैं न झुकते हैं। वह गोरखपुर से दिल्ली तक यह संदेश देने जा रहे हैं कि अब वोट चोरी के बल पर सरकार नहीं रहने पाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता आखिरी सांस तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। संवाद