फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सौ किलोमीटर दूर से मंगाया गया था इस लाल भिंडी का बीज, जानिए क्या है इसमें खास

Wed, 28 Oct 2020 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अपने खेत में लाल भिंडी के पौधे के पास अविनाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में बाजार में अब हरी के साथ ही साथ लाल भिंडी नजर आए तो चौकिएगा नहीं। ये भी भिंडी की ही एक प्रजाति है। फिलहाल पादरी बाजार के अविनाश कुमार इसे उपजा रहे हैं। उन्होंने इसका बीज केरल से मंगवाया है।
विज्ञापन


दरअसल, अविनाश क्षेत्र विशेष में उगने वाली फसलों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और उसे स्थानीय माहौल के अनुसार उगाने के प्रयास करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने केरल से लाल भिंडी का बीज मंगवाकर अपने घर के पास के खेत में लगाया।

कुछ दिन में सभी पौधों में भिंडियां आ गईं। अविनाश बताते हैं कि लाल भिंडी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। फॉलिक अम्ल की प्रचुरता के चलते गर्भवती महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से लाभदायक है।  
विज्ञापन


खासियतों से भरपूर होती है लाल भिंडी
जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि भिंडी की इस हाइब्रिड प्रजाति को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के द्वारा विकसित किया गया है। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।

कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और विटामिन ए की मात्रा भी सामान्य भिंडी से अधिक होगी। इसके फाइबर, पैक्टिन आदि तत्व मधुमेह को नियंत्रित करने, शरीर से विषैले तत्वों के निष्पादन में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें