फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब गोरखपुर शहर के ढाबों की भी होगी स्टार रेटिंग, जानिए क्या है मानक

Thu, 05 Jan 2023 11:47 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी सहायक नगर अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की रेटिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए तीन महीने अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में पांच से 12 जनवरी तक ढाबों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के ढाबों को भी अब होटलों की तरह एक से पांच स्टार तक की रेटिंग मिलेगी। नगर निगम ने 33 ढाबों का चयन कर उनके पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानक पर खरा उतरने वाले ढाबों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें एक स्टार, तीन स्टार और पांच स्टार रेटिंग जारी की जाएगी।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नगर निगम सीमा के अंदर चलने वाले ढाबों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण विशेष टीम करेगी। इसके माध्यम से ढाबों में स्वच्छता सुनिश्चित होगी और यहां आने वाले उपभोक्ता भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे।

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी सहायक नगर अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की रेटिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए तीन महीने अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में पांच से 12 जनवरी तक ढाबों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 13 जनवरी से 20 मार्च तक ढाबों का निरीक्षण होगा और तीसरे चरण में 20 से 31 मार्च तक रेटिंग के आधार पर पुरस्कार मिलेगा।

 

विज्ञापन

एक स्टार रेटिंग के मानक

  • सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कटलरी का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
  • सार्वजनिक उपयोग के लिए गीला व सूखा कचरा के लिए हरे और नीले डब्बे हों।
  • शौचालय साफ और सभी के लिए उपलब्ध हो, ओडीएफ श्रेणी की शर्ते पूरी हों।
  • गूगल मैप या टॉयलेट लोकेटर पर शौचालय की लोकेशन अपलोड होनी चाहिए।
  • ढाबों के आसपास कूड़े का ढेर नहीं होना चाहिए।
  • ढाबों की दीवारें पर चित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जाए।

तीन स्टार रेटिंग के मानक
  • ढाबे द्वारा एक स्टार की सभी शर्तों को पूरा करना होगा।
  • ढाबे में गीले अपशिष्ट कम्पोस्टिंग या कॉम्पैक्ट बायोगैस की उपलब्धता हो।
  • ढाबे में साफ पार्किंग, सौदर्यीकरण का कार्य किया गया हो।

पांच स्टार रेटिंग के मानक
  • ढाबा एक और तीन स्टार की सभी शर्तों को पूरा करे।
  • गीला व सूखा दोनों प्रकार के कचरे का पुन: उपयोग स्वयं के स्तर पर किया जाए।
  • ढाबा जीरो वेस्ट और तीन आर (रीड्यूस, री यूज और रिसाइकिल) को फॉलो करे।
  • ढाबे पर वेस्ट टू वंडर (आइटम) / सेल्फी पॉइंट (कचरे से बना) बना होना चाहिए।
  • ढाबे पर बेकार सामग्री से बने सामान को बेचने के लिए छोटा स्टॉल हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें