फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोरखपुर शहर में नहीं आ सकेंगी इन शहरों की बसें, सामने आई ये बड़ी वजह

Tue, 18 Aug 2020 05:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में थानावार लॉकडाउन खत्म होने के बाद सड़कों पर अचानक बढ़े ट्रैफिक लोड से निजात के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक अहम फैसला किया। अब वाराणसी और प्रयागराज के साथ ही लखनऊ के लिए भी उत्तर प्रदेश राज्य राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों को नव निर्मित नौसड़ बस स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम का कहना है कि लखनऊ, इलाहाबाद और वाराणसी रूट की कोई भी बस अब शहर में नहीं दाखिल हो सकेगी। इन तीनों रूटों की बसों को नौसड़ बस स्टेशन पर रोका जाएगा और फिर उन्हें संचालित भी वहीं से किया जाएगा।

जिला प्रशासन के इस फैसले से शहर के लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लखनऊ के साथ ही वाराणसी और इलाहाबाद के लिए भी रोजाना बड़ी संख्या में बसों का बेड़ा शहर से होते ही बाहर निकलता और दाखिल होता है। ऐसे में प्रायः राजघाट, टीपी नगर, रूस्तमपुर, पैडलेगंज से लेकर छात्रसंघ चौराहा, कचहरी रोड और रेलवे बस स्टेशन रोड पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन


रेलवे बस स्टेशन के सामने तो हमेशा अराजकता जैसा माहौल व्याप्त रहता है। रोडवेज चालकों द्वारा बेतरतीब बस स्टेशन के बाहर ही बसें खड़ी कर यात्रियों को बैठाया व उतारा जाता है। ऐसे में इस सड़क से मोटरसाइकिल लेकर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले बहुत से लोग तो जाम की वजह से उस रास्ते जाते ही नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें