महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा समेत देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे करीब 31 हजार लोगों ने घर वापसी के लिए गोरखपुर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। इन लोगों ने जिला प्रशासन की तरफ से हाल ही में जारी पोर्टल wecaregorakhpur.in पर घर वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 8348 लोग महाराष्ट्र में फंसे हैं। इसी तरह दिल्ली में 3772 व गुजरात में 3707 समेत तमाम लोग लॉकडाउन में दूसरे प्रांतों में फंसे हैं। बाहर फंसे लोगों को वापस बुलाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शासन को पूरी रिपोर्ट भेजी गई है।
आवेदनों की संख्या प्रांत
677 आंध्र प्रदेश
180 बिहार
117 छत्तीसगढ़
3772 दिल्ली
3707 गुजरात
1986 हरियाणा
66 झारखंड
3098 कनार्टक
316 मध्य प्रदेश
8348 महाराष्ट्र
1978 पंजाब
416 राजस्थान
1419 तमिलनाडु
113 गोवा
131 चंडीगढ़