फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपनी रिटायरमेंट पार्टी में नर्तकियों के साथ जेई ने खूब ठुमके लगाए , रुपये लुटाए

Sun, 02 Nov 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

जेई राजकुमार को कुछ दिन पहले ही मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आयुक्त सगाभार में सादे समारोह में सम्मानपूर्वक विदा किया था। मगर असली ‘फेयरवेल शो’ अभी बाकी था। चर्चा है कि नगर निगम के ठेकेदारों की मदद से शनिवार को एक रिजॉर्ट में आयोजित विदाई समारोह आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद पार्टी में डांसर के साथ डांस करते जे ई - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में सात साल चार महीने की सेवा पूरी करने के बाद रिटायर हुए जेई राजकुमार का कार्यकाल जितनी चर्चा में रहा, उससे अधिक चर्चा विदाई पार्टी में नर्तकियों के साथ उनके डांस की हो रही है। शहर के एक रिजाॅर्ट में आयोजित इस भव्य पार्टी में जेई डांस के दौरान नर्तकियों को रुपये भी पकड़ा रहे हैं।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस पार्टी में उनकी पत्नी समेत कई और महिलाएं व नगर निगम के अफसर भी मौजूद थे। जेई राजकुमार को कुछ दिन पहले ही मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने आयुक्त सगाभार में सादे समारोह में सम्मानपूर्वक विदा किया था।

मगर असली ‘फेयरवेल शो’ अभी बाकी था। चर्चा है कि नगर निगम के ठेकेदारों की मदद से शनिवार को एक रिजॉर्ट में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा, जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी समेत कई अफसर और पार्षद चंद्रशेखर सिंह सहित जेई के कई करीबी मौजूद थे।

पार्टी में आए लोगों के मनोरंजन के लिए डांस पार्टी की दो नर्तकियाें को भी बुलाया गया था। कुछ देर तक शांत रहने के बाद जेई स्टेज पर चढ़े और डांस कर रही दो नर्तकियों के साथ खूब ठुमके लगाए। इस दौरान वह नर्तकियों को रुपये देते भी दिखे। डांस और होटल की सजावट का वीडियो वायरल हुआ तो विदाई का यह लहजा चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन

इस मामले में सेवानिवृत्त जेई राजकुमार से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें