फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार: अधिसूचना जारी, 859 पंचायतों में वजूद में आई गांव की सरकार, बाकी में इंतजार

Tue, 25 May 2021 10:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आज बीडीओ ऑनलाइन कराएंगे प्रधानों को शपथ, 27 को ग्राम सभा की पहली बैठक, पदभार संभालते ही कोरोना से लड़ाई में नवनिर्वाचित प्रधानों को उठानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के निर्देश पर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने जिले के 1294 पंचायतों में से 859 के गठन के संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दिया। इसी के साथ इन पंचायतों में गांव की सरकार वजूद में आ गई। इनके प्रधान मंगलवार को शपथ भी ग्रहण कर लेंगे। संबंधित बीडीओ या उनका पद खाली रहने की दशा में तहसीलदार या नायब तहसीलदार ब्लाकवार ऑनलाइन नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन


वहीं निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य की दो तिहाई संख्या पूरी नहीं हो पाने की वजह से जिले की 435 पंचायतों का गठन नहीं हो पाया। यहां के प्रधान शपथ भी नहीं ले सकेंगे। कुछ दिनों बाद यहां ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव होंगे। उसमें संख्या पूरी होने पर बाकी बची इन पंचायतों का गठन होगा। तब तक वहां प्रशासक ही गांव के विकास की जिम्मेदारी निभाएंगे।

शपथ ग्रहण के साथ ही प्रधान अपना डोंगल भी बनाएंगे और विभाग उसे एक्टिव कर देगा। डोंगल एक्टिव होने के साथ ही पंचायत से प्रशासक का दायित्व समाप्त हो जाएगा और वित्तीय अधिकार प्रधान के पास आ जाएगा। शपथ कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

 
एक बार में 100 लोगों को शपथ दिलाने की तैयारी है। यदि लैपटाप कनेक्ट नहीं हुआ तो मोबाइल पर भी लिंक दिया जाएगा। यदि कोई प्रधान या सदस्य शपथ लेने वाले स्थान तक नहीं आ पाएगा तो घर से ही मोबाइल के जरिए शपथ ले सकता है। शपथ लेने के बाद प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे। शपथ लेने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रधानों के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपनी पंचायत को कोरोना से बचाना होगा।

 

विज्ञापन

27 को ग्राम सभा की पहली बैठक, फिर शुरू हो जाएगी जिम्मेदारी

पंचायतों के गठन के बाद 27 मई को ग्राम सभा की पहली बैठक होगी। पहले से तैयार कार्ययोजना पर चर्चा होने के साथ ही ग्राम सभा यदि कोई नई योजना पर मोहर लगाती है तो उसे भी उसमें जोड़ा जाएगा।

सफाई, सैनिटाइजेशन की निगरानी करेंगे प्रधान
अभी पंचायतों में सफाई व सैनिटाइजेशन का काम व उसकी निगरानी पंचायतीराज विभाग कर रहा है। इसी तहर निगरानी समिति का अध्यक्ष प्रशासक यानी सचिव हैं। मगर मंगलवार को शपथ लेते ही प्रधान, अपनी निगरानी में पंचायतों में सफाई और सैनिटाइजेशन का काम कराएंगे। इसी तरह निगरानी समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन्हें ही निभानी होगी। शासन की तरफ से शुरू की गई योजना के तहत प्रधान जरूरतमंदों को अंत्येष्टि के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी देंगे।

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 859 ग्राम पंचायतों में 25 मई को दोपहर 12 बजे से आनलाइन शपथ दिलाई जाएगी। बाकी के 435 गांवों में उपचुनाव के बाद ही पंचायतों का गठन हो सकेगा। 27 को ग्राम सभा की पहली बैठक होगी। प्रधानों को अब सफाई और सैनिटाइजेशन के काम की निगरानी खुद भी करनी होगी। साथ ही वह निगरानी समिति के अध्यक्ष भी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें