फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 किसानों को नोटिस, 75 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। तहसील क्षेत्र में पराली जलाने पर रोकथाम के लिए राजस्व विभाग ने किसानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सहित राजस्व कर्मियों की टीम ने विभिन्न गांवों में भ्रमण कर पराली जलाने वाले कुल 25 किसानों को नोटिस जारी कर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि भ्रमण के दौरान हरदी और सिधावे गांव के सिवान में खेत में पराली जल रही थी। तत्काल मौके पर पहुंच जल रही पराली को बुझाया गया। उसके बाद किसान को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। पराली जलाने पर रोकथाम के लिए नियमित राजस्व कर्मियों की ओर से क्षेत्र में मनमानी करने वाले किसानों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें