फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: DDU ने पांच छात्रनेताओं को भेजा नोटिस, पूछा- तीन दिन में बताएं, आगजनी के वक्त कहां थे?

Wed, 31 Aug 2022 04:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय के छात्रावास में हुई आगजनी के वक्त कहां थे? तीन दिनों में इसका लिखित जवाब खुद नियंता कार्यालय में उपस्थित होकर दें। गौरव वर्मा ने बताया कि नोटिस का जवाब नियंता को दे दिया हूं।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में आगजनी और फायरिंग के मामले में आरोपियों की पहचान कर पाने में विफल विवि प्रशासन ने नया पैंतरा अपनाया है। इस मामले में विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने वाले छात्रनेता अब निशाने पर हैं।

विज्ञापन


मामले में विश्वविद्यालय ने पांच छात्र नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छात्र नेता गौरव वर्मा, नितेश मिश्र, आर्या यादव, योगेश प्रताप सिंह और शिवम मिश्र को नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में छात्रनेता से पूछा गया है कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में हुई आगजनी के वक्त कहां थे? तीन दिनों में इसका लिखित जवाब खुद नियंता कार्यालय में उपस्थित होकर दें। गौरव वर्मा ने बताया कि नोटिस का जवाब नियंता को दे दिया हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र हितों के लिए विश्वविद्यालय में संघर्ष करने के परिणाम स्वरूप विश्वविद्यालय प्रशासन आए दिन प्रवेश निरस्त करने से लेकर मुकदमा कराने धमकी देता रहता है। इसी क्रम में यह कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें