रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने गोरखपुर जेल अधीक्षक को अमरमणि को कोर्ट में उपस्थित करने का आदेश दिया था, मगर इसी बीच उसकी रिहाई हो गई थी। इसके बाद न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी को आदेश दिया कि अमरमणि को गिरफ्तार कर एक नवंबर को न्यायालय में प्रस्तुत करें। तय तारीख पर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय को बताया कि अमरमणि के गोरखपुर, दक्षिणी हुमांयूपुर स्थित आवास 9-ए पर दबिश दी गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
पुलिस की रिपोर्ट पर अदालत ने नाराजगी जताने के साथ तल्ख टिप्पणी कर पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली को आपत्तिजनक बताया। फरार तीन अन्य आरोपितों में शामिल अमेठी के जगदीशपुर के मंगौली गांव के शिवम शुक्ला उर्फ रामज्ञा हाईकोर्ट का आदेश लेकर अदालत में हाजिर हुआ। अदालत ने अगली तारीख 16 नवंबर तय की है। इसके पहले कोर्ट से कुर्की की चेतावनी का नोटिस जारी कर दिया गया, जिसे शनिवार को पुलिस ने पूर्व मंत्री के घर पर चस्पा कर दिया।