उत्तर प्रदेश पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे)
- फोटो : iStock
गोरखपुर रेंज (गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया) के दागी पुलिस वालों को सेवानिवृत्त करने का अलग-अलग नोटिस उनके पास पहुंच रहा है। नोटिस पाने के बाद पुलिस महकमे में इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।
सूत्रों के अनुसार इन सभी पुलिसकर्मियों पर अलग-अलग आरोप हैं। ये आरोप इतने गंभीर है कि कोर्ट में जाने पर भी राहत की बहुत उम्मीद नहीं है। विभाग में और लोगों के नाम को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। सभी एक-दूसरे का नाम तो बता रहे हैं लेकिन इसकी पुष्टि कोई अफसर नहीं कर रहा है।
दर्ज हैं मुकदमे या फिर विभागीय बैड इंट्री
जिन भी पुलिस वालों को नोटिस दिया गया है उनमें सभी या तो दागी हैं या फिर स्वास्थ्य की वजह से काम करने में सक्षम नहीं हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार ज्यादातर पर मुकदमे जीआरपी थाने में दर्ज हैं। कई ऐसे हैं जिनके विरुद्ध एक-दो नहीं बल्कि छह से सात तक बैडइंट्री विभाग की ओर से की जा चुकी है। ऐसे में यह लोग कोर्ट में भी गए तो राहत की उम्मीद नहीं है।