फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भगवान से अलग नहीं है संसार की कोई भी वस्तु

Wed, 01 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
जोरवा गांव में  हो रही श्रीमदभागवत कथा के दौरान सजी मां दुर्गा की झांकी की आरती उतारते लोग । सं
विज्ञापन
मेंहदावल। अयोध्या धाम से आए कथा वाचक पं. धनंजय ने कहा कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है।
विज्ञापन

यह प्रसंग उन्होंने मेंहदावल तहसील क्षेत्र में राप्ती के तट पर स्थित जोरवा गांव में मुख्य यजमान वीरेंद्र पांडेय, केवला देवी और आरती पांडेय को चौथे दिन कथा रस का अमृतपान कराते हुए कही। कथा के दौरान शक्ति की देवी मां दुर्गा की झांकी भी सजाई गई, लोगों ने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। इस दौरान जितेन्द्र नाथ पांडेय, सत्येन्द्र नाथ पांडेय, शिवांगी, अमन, ग्राम प्रधान रतन, हरिशंकर, पप्पू पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें