मेहरौनाघाट। बुधवार को लार थाना के एक गांव में नल के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। बुधवार की सुबह लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में नल के विवाद में दो पट्टीदारों में वाद विवाद के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। कुछ देर बाद उनका चालान कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दो लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।