फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यहां 20 हजार से अधिक लोग जीत चुके हैं कोरोना से जंग, फिर भी नहीं मिल रहा एक प्लाज्मा डोनर

Thu, 24 Dec 2020 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में 20 हजार कोविड विजेता होने के बाद भी प्लाज्मा डोनर नहीं मिल रहे हैं। प्लाज्मा के लिए संक्रमित महिला के परिजन बुधवार को पूरे दिन परेशान रहे। लेकिन उन्हें एक भी डोनर नहीं मिला। किसी तरह अपने परिचित को लेकर बीआरडी पहुंचे तो पता चला कि वह प्लाज्मा देने के लिए फिट नहीं है। जबकि डॉक्टरों ने 24 घंटे का समय दिया है। इस बीच अगर प्लाज्मा मिल गया तो मरीज की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देवरिया की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई। देवरिया से महिला को गंभीर हाल में बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर मंगलवार को महिला को भर्ती कराया गया। इसके बाद इलाज शुरू हुआ। इस बीच हालत ज्यादा बिगड़ गई तो डॉक्टरों ने प्लाज्मा थेरेपी देने का निर्णय लिया।

इस पर मरीज के परिजनों को यह जानकारी दी गई कि प्लाज्मा डोनर ढूंढकर लाएं, जिससे की प्लाज्मा थेरेपी की जा सके। इस पर परिजनों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई डोनर नहीं मिला। परिजनों को परिचित एक डोनर मिला। लेकिन जब उसकी जांच हुई तो पता चला कि वह प्लाज्मा डोनेट के लिए फिट नहीं है। बताया जाता है कि उसके अंदर एंटीबॉडी बनी ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने कई लोगों से संपर्क किया, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कोविड विजेताओं के काउंसिलिंग के निर्देश दिए

इस बीच परिजनों ने डीएम को मामले की जानकारी दी। इस पर डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने कलेक्ट्रट में बने कोविड कंट्रोल रूम में काम कर रहे कर्मियों को निर्देश दिया कि कोरोना विजेताओं की काउंसिलिंग कर उन्हें प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित करें। उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि तीन से चार कोविड विजेताओं की काउंसिलिंग की गई। लेकिन कोई डोनर नहीं मिला है।

20171 लोग जीत चुके हैं कोविड से जंग
कोविड से जिले में अब तक 20171 लोग जंग जीत चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी एक प्लाज्मा डोनर न मिलना यह संकेत दे रहा है कि लोग इसे लेकर जागरूक नहीं है। जबकि सीएमओ और डीएम प्लाज्मा दान के लिए कई बार अपील भी कर चुके हैं। जागरूकता की कमी से एक मरीज की जान खतरे में आ गई है।

इस नंबर पर प्लाज्मा देकर बचा सकते हैं मरीज की जान
बीआरडी के डॉक्टरों ने मरीज को प्लाज्मा थेरेपी के लिए 24 घंटे का समय दिया है। इस अवधि में मरीज को अगर प्लाज्मा मिल जाता है तो जान बचाई जा सकती है। ऐसे में अगर कोविड विजेता 8447832773 पर संपर्क कर प्लाज्मा दान कर सकता है। कोविड विजेता की एक पहल पर एक मरीज की जान बच सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें