फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्वोत्तर रेलवे 22 स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाएगा, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया गया निर्णय

Thu, 07 Jul 2022 01:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कैमरे ऑप्टिकल फाइबर केबल पर काम करेंगे, जिसे कंट्रोल रूम सहित जोनल और डिविजनल कार्यालयों पर भी देखा जा सकेगा।  सीसी कैमरों से मिलने वाली वीडियो फीड की रिकॉर्डिंग को प्लेबैक, पोस्ट इवेंट और जांच के लिए 30 दिनों के लिए स्टोर की जा सकेगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के 22 स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाए जाने की तैयारी चल रही है। एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के तहत गोरखपुर, लखनऊ और छपरा जंक्शन के अलावा 11 स्टेशनों पर यह सिस्टम पहले से ही काम रहा है। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो सर्विलांस सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनेबल वीडियो एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर और फेसियल रिकॉगनिशन सॉफ्टवेयर काम कर रहा है। इसके जरिए अपराधियों का स्टेशन परिसर में आने पर, उनका पता लगाने और अलर्ट जारी करने में मदद मिलती है।

मॉनिटरिंग के लिए नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी की गई है, जिसे किसी भी प्राधिकृत अधिकारी द्वारा किसी भी वेब ब्राउजर के माध्यम से देखा जा सकता है। इस प्रणाली के अंतर्गत चार प्रकार के आईपी कैमरे (डॉम टाइप, बुलेट टाइप, पैन टिल्ट जूम टाइप और अल्ट्रा एचडी-4 के) स्थापित किए जाते हैं, जिससे कि रेलवे परिसर में अधिकतम कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने निर्भया फंड के तहत प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से वीडियो निगरानी प्रणाली स्थापित करने की मंजूरी दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे सहित देशभर के 756 चिह्नित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जनवरी 2023 तक वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगा दिए जाएंगे। सिस्टम को लगाने की जिम्मेदारी रेलटेल को दी गई है। शेष स्टेशनों पर इस सुविधा का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इज्जतनगर मंडल के 11, लखनऊ मंडल के 09 और वाराणसी मंडल के 13 स्टेशन शामिल हैं।

 

विज्ञापन

लखनऊ मंडल के 03, इज्जतनगर मंडल के 02 एवं वाराणसी मंडल के 06 सहित कुल 11 स्टेशनों पर पहले से ही यह सिस्टम काम कर रहा है। वीडियो सर्विलांस सिस्टम के तहत स्टेशन परिसर की निगरानी सीसी कैमरे से होगी। प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, पार्किंग क्षेत्र, सभी द्वार, फुट ओवर ब्रिज और बुकिंग कार्यालय सहित सभी प्रमुख स्थलों में कैमरे लगाए जाएंगे।

कैमरे ऑप्टिकल फाइबर केबल पर काम करेंगे, जिसे कंट्रोल रूम सहित जोनल और डिविजनल कार्यालयों पर भी देखा जा सकेगा।  सीसी कैमरों से मिलने वाली वीडियो फीड की रिकॉर्डिंग को प्लेबैक, पोस्ट इवेंट और जांच के लिए 30 दिनों के लिए स्टोर की जा सकेगी।

इन स्टेशनों पर लगेंगे वीडियो सर्विलांस सिस्टम

बरेली सिटी, फर्रूखाबाद, फतेहगढ़, हल्द्वानी, कन्नौज, कासगंज, लालकुआं, पीलीभीत, रूद्रपुर सिटी, ऐशबाग, बादशाहनगर, कानपुर अनवरगंज, लखीमपुर, मनकापुर, सीतापुर, भटनी, गाजीपुर सिटी, खोरासन रोड, मैरवा, बनारस, सलेमपुर और सुरेमनपुर।

इन स्टेशनों पर काम रहा वीडियो सर्विलांस सिस्टम

काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बस्ती, खलीलाबाद, गोंडा, आजमगढ़, बलिया, बेलथरा रोड, देवरिया सदर, मऊ और सिवान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें