फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे : 136 लोको में लगेगा ‘कवच’ सिस्टम, ट्रेन यात्रा होगी और सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वोत्तर रेलवे के 136 इंजन में स्वदेशी रूप से विकसित ‘कवच’ (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा- एटीपी) प्रणाली लगाने की मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग 124 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कवच एक ऑटोमेटिक सुरक्षा प्रणाली है, जो आमने-सामने आती ट्रेनें रुकने में सक्षम बनाती है। इसके साथ ही पटरियों पर भी इसे लगाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के 1,441 रूट किमी. पर पहले ही कवच लगाने को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 558 रूट किमी. पर इसे लागू किया जाएगा, जिसमें लखनऊ मंडल के सीतापुर सिटी-बुढ़वल, बुढ़वल-जं.-गोरखपुर कैंट, मानक नगर-लखनऊ जं.-मल्हौर, बाराबंकी-बुढ़वल, तथा वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-गोल्डिनगंज खंड शामिल हैं।
रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को सब-अंब्रेला वर्क के तहत स्वीकृति दी है, जिसकी कुल लागत 969 करोड़ रुपये है। कवच उपकरण स्थापित करने के लिए टॉवर कार्य एवं निविदाओं के माध्यम से कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्य मार्ग छपरा-बाराबंकी में टॉवर लगाने का कार्य प्रगति पर है, वहीं गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण मार्ग में सर्वे का काम चल रहा है।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कवच प्रणाली से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और रेल संचालन में मानवीय त्रुटियों की संभावना घटेगी। यह कदम पूर्वोत्तर रेलवे के लिए आधुनिक, सुरक्षित और टेक्नोलॉजी-संचालित परिवहन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें