त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की आज और कल जांच होगी। सात अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लेने का मौका रहेगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। 15 अप्रैल को मतदान होगा और दो मई को नतीजे आएंगे।
जिले में प्रधान की 1294, ग्राम पंचायत सदस्य की 16,372, बीडीसी की 1700 और जिला पंचायत सदस्य की 68 सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम फाइनेंस और सीआरओ की कोर्ट समेत चार कक्षों में जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन हो रहे हैं, जबकि बाकी पदों के लिए संबंधित ब्लॉक कार्यालयों पर।
सुबह सात बजे ही कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थलों के बाहर जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावक की लाइन लग गई, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई और शाम तक बनी रही। चारों नामांकन कक्ष के बाहर लगी कतार अभिलेखागार के मुख्य द्वार के सामने तक पहुंच गई थी।
वहीं, ब्लाकों में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य के लिए सुबह नौ बजे के बाद उम्मीदवार पहुंचने शुरू हुए। नामांकन स्थल से 100 से 200 मीटर पहले उम्मीदवार और उनके समर्थकों की गाड़ियां रोक दी गईं। कलेक्ट्रेट और ब्लॉक कार्यालय परिसर में सिर्फ उम्मीदवार और उनके प्रस्तावक को ही प्रवेश मिल सका। ज्यादातर उम्मीदवार दो से तीन गाड़ियों के साथ शांति पूर्वक नामांकन करने पहुंचे और लौटते ही प्रचार में जुट गए।
जिपं सदस्य के लिए सपा के इन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
वार्ड नंबर 2 से रामदौड़ पासवान, वार्ड 4 से मुन्ना यादव, वार्ड 8 से चंदन कुमार निषाद, वार्ड 20 से अरविंद यादव, वार्ड 27 से चंद्रिका साहनी, वार्ड 28 से संध्या यादव, वार्ड 32 से संगीता यादव, वार्ड 38 से मिर्जा कदिर वेग, वार्ड 39 से आनंद सिंह सैथवार, वार्ड 43 से संजय पासवान, वार्ड 57 से शिव कुमार दुबे, वार्ड 47 से जितेंद्र यादव, वार्ड 44 से सुमन पासवान, वार्ड 46 से आलोक कुमार गुप्ता, वार्ड 48 से मनोज निषाद, वार्ड 51 से दीपक कुमार, वार्ड 56 से मंतोष यादव, वार्ड 58 से जवाहर लाल मौर्य, वार्ड 61 से नरसिंह यादव, वार्ड 66 से प्रेमलता यादव, वार्ड 67 से मो. यासीन अंसारी, वार्ड 13 से पन्नेलाल यादव, वार्ड 18 से रेनू निषाद, वार्ड 34 से रागिनी यादव और वार्ड 49 से देवनाथ यादव।
ब्लॉक सदस्य ग्राम पंचायत प्रधान ग्राम पंचायत बीडीसी
पाली 163 328 246
सहजनवां 134 305 228
पिपरौली 247 355 413
जंगल कौड़िया 159 219 144
चरगांवा 350 299 399
भटहट 500 309 343
पिपराइच 230 355 398
सरदारनगर 371 320 429
खोराबार 174 293 303
ब्रम्हपुर 240 480 372
कौड़ीराम 140 305 235
बांसगांव- 103 352 296
उरुवां 167 499 298
गगहा 75 458 311
खजनी 122 455 290
बेलघाट 119 505 223
गोला 60 358 163
बड़हलगंज 62 377 342
कैंपियरगंज 361 327 326
भरोहिया 156 219 196
कुल 3993 7118 5955