फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 22 मार्च को हुंकार रैली में ताकत दिखाएगा निषाद समाज

Fri, 13 Mar 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खोराबार ब्लॉक में निषाद पार्टी की बैठक, महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। खोराबार ब्लॉक में बृहस्पतिवार को निषाद पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती और निषाद हुंकार रैली की तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार गोरखपुर में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाकर समाज की ताकत दिखानी है। यह कार्यक्रम आरक्षण की लड़ाई को मजबूत करने का भी अवसर है। इसलिए सभी पदाधिकारी निषाद समाज के लोगों तक संदेश पहुंचाएं। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए नए तरीके से बूथ गठन करने, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ को सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनि निषाद, जगदीश निषाद, सूरज निषाद, आरती निषाद, गुंजा निषाद, महेंद्र निषाद, मालती देवी, बलवंत पासवान और रुदल पासवान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें