फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आठ बस सहित नौ वाहन सीज, 33 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। परिवहन और यातायात विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में अभियान चलाकर आठ डग्गामार बसों सहित नौ वाहनों को सीज करने के साथ ही 33 वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व कर रहे परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी वीके आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए रेलवे बस स्टेशन, छात्रसंघ भवन चौराहा और कुलपति आवास के पास से चलने वाले डग्गामार वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान 33 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही आठ डग्गामार बस और एक अन्य वाहन को सीज किया गया। इस दौरान ऑटो चालकों को चेतावनी दी गई कि सड़क पर ऑटो का न खड़ा करें। इस दौरान निरीक्षक यातायात मनोज कुमार, निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक यातायात अजीत कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें