देवरिया जिले के एकौना थाना इलाके के हौली बलिया गांव में शनिवार की रात घर से बुलाकर एक युवक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सड़क पर लहूलुहान युवक को देख पहले घर वालों ने सड़क हादसे में घायल होना समझा और गोरखपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।
विशाल की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। मृतक देवरिया में निहाल सिंह हत्याकांड में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर करणी सेना की तरफ से आंदोलन में काफी सक्रिय था। वह लगातार मृतक निहाल के परिवार के सम्पर्क में था।
हौली बलिया गांव के विनीत सिंह का बेटा विशाल सिंह वर्तमान में सामाजिक कार्यो में भूमिका को लेकर काफी सक्रिय था। घर वालों के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे उसे किसी ने घर से बाहर बुलाया। कुछ देर बाद वह घर के बाहर रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर घायल मिला।
परिजन उसे लेकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां उसकी मौत हो गई थी। घटना का कारण परिजन अभी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। घटना स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी और सीओ ने जायजा लिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है।