आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल की गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर इलाके के जेल रोड स्थित गिरीश शर्मा के मकान में रहने वाले किरायेदार के कमरें में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शिक्षिका श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि एसी, फर्नीचर समेत लाखों रुपये के सामान जल गया।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जेल रोड स्थित गिरीश शर्मा के मकान में श्वेता त्रिपाठी किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। वह शहर के एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे कमरे में ताला बंद कर विद्यालय चली गईं। करीब 11 बजे कमरे से धुआं उठने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।