फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किलें: रात्रि कर्फ्यू से बैंडबाजे वालों की बढ़ीं दिक्कतें, अब या तो नियम तोड़ें या रकम लौटाएं

Wed, 21 Apr 2021 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बैंडबाजों की बुकिंग लंबे समय पहले ही हो चुकी है, अब या तो नियम तोड़ें या रकम लौटाएं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रात्रि कर्फ्यू ने बैंडबाजे वालों की परेशानी बढ़ी दी है। डीएम ने दो टूक कहा कि कोविड प्रोटोकाल के तहत समय सीमा के अंदर ही सारे कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें किसी तरह की शिथिलता देना वाजिब नहीं होगा। राहत की उम्मीद में उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष के मार्फत बैंडबाजा संचालकों ने सोमवार को डीएम से संपर्क साधा था।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में  शहर के बैंडबाजा संचालक, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश गुप्ते से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें नाइट कर्फ्यू से काफी परेशानी होगी। 22 अप्रैल से सहालग शुरू हो रहे हैं, जो जुलाई के प्रथम सप्ताह तक चलेंगे।

14 मई को अक्षय तृतीया को भारी सहालग है। ऐसे में शादियों की अच्छी खासी बुकिंग है।  बैंड की अधिकतर बुकिंग रात्रि की ही है। रात्रि कर्फ्यू के ऐलान के बाद अब सबसे बड़ी परेशानी है कि रात आठ बजे से पहले, आखिर वे अपने कार्यक्रम को कैसे खत्म करेंगे ?
विज्ञापन


बैंड संचालकों का प्रशासन से अनुरोध है कि इसे लेकर कोई गाइडलाइन जारी कर दें, जिससे बैंडबाजा संचालकों को सहूलियत मिल सके। प्रांतीय अध्यक्ष ने पूरे मामले पर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन से फोन पर बात की, मगर कोई राहत नहीं मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें