फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के एक साल बाद ही नवविवाहिता का मिला शव, कमरे के फंदे से झूलती मिली- हुआ था प्रेम विवाह

Thu, 30 Apr 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मायके पक्ष का कहना है कि पति राज साहनी शराब का आदी है और नशे की हालत में अक्सर रंजना के साथ मारपीट करता था। साथ ही सास दहेज के लिए दबाव बनातीं थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब सात बजे रंजना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के केवटहिया शास्त्री नगर में बुधवार सुबह नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान रंजना साहनी (19) पुत्री सुग्गन साहनी निवासी तेलियाकुआं शास्त्री नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रंजना के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, रंजना ने करीब एक वर्ष पूर्व केवटहिया शास्त्री नगर के राज साहनी से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

मायके पक्ष का कहना है कि पति राज साहनी शराब का आदी है और नशे की हालत में अक्सर रंजना के साथ मारपीट करता था। साथ ही सास दहेज के लिए दबाव बनातीं थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब सात बजे रंजना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंच गया और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें