फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी से लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर कपड़े फाड़े- शिकायत करने गए पति से मारपीट

Thu, 30 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की महिला रविवार को अपनी मौसेरी बहन की शादी से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही जोखन ने उसे रास्ते में अकेला पाकर रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिस पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 थाना क्षेत्र में शोहदों ने शादी से घर लौट रही महिला को रास्ते में रोककर अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की महिला रविवार को अपनी मौसेरी बहन की शादी से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही जोखन ने उसे रास्ते में अकेला पाकर रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिस पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मौके से भाग गया।

घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि जोखन और उसके तीन भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें