पूर्वाेत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि संतकबीरनगर से बांसी के बीच 55 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके तहत बांसी में आठ किलोमीटर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। संतकबीरनगर की जगह अब बघौली में यार्ड बनाया जाएगा। रेल लाइन बिछाने का काम भी जल्द ही शुरू होगा। रेलवे के पास बजट की कोई कमी नहीं है।