फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में लगेगा नया ऑक्सीजन प्लांट, 10 हजार लीटर की होगी क्षमता

Fri, 30 Dec 2022 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट के लगने से संस्थान में सभी बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति हो सकेगी। संस्थान में पहले से एक ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है। जिसकी क्षमता 12 हजार लीटर की है। इस प्लांट के जरिए 300 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
BRD - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट 500 बेड बाल रोग चिकित्सा संस्थान परिसर में लगाया जाएगा। नए ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 10 हजार लीटर की होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट के लगने से संस्थान में सभी बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति हो सकेगी। संस्थान में पहले से एक ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है। जिसकी क्षमता 12 हजार लीटर की है। इस प्लांट के जरिए 300 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।

500 बेड के पास स्थित सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में भी ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है। जिससे ब्लॉक के 200 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि नए प्लांट के लगने के बाद सभी बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति शुरू हो जाएगी। कोविड के बाद बाल रोग संस्थान में ही बाल रोग विभाग को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें