फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मधु अध्यक्ष, आभा उपाध्यक्ष व शालिनी बनीं सचिव

Mon, 29 Jun 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान मुख्य अति​थि व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की 42वीं असेंबली का आयोजन रविवार को हुआ। इस अवसर पर मधु कमानी ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया। डॉ. आभा वर्मा जिला उपाध्यक्ष, शालिनी अस्थाना सचिव, अनुराधा भाटिया कोषाध्यक्ष, प्रिया नारायण एसी सदस्य, शिखा भार्गव ईएसओ, तान्या ढाल आईएसओ व मधु भार्गव जिला एडिटर बनीं।
विज्ञापन

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील की थीम ग्रो एंड फ्लेश का अनावरण करते हुए सेवा, मित्रता और महिला सशक्तीकरण के उद्देश्यों के बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए अनेक सेवा कार्य भी किए गए। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद उदिशा ने जरूरतमंद बच्चों की मदद की। सभी क्लबों के संयुक्त प्रयास से 67 साइकिलें जरूरतमंदों को सौंपी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन की उपाध्यक्ष सोनल बंसल रहीं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। जिले के विभिन्न क्लबों की 400 से अधिक सदस्याें, पूर्व पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संयोजक उषा अग्रवाल, सह संयोजक संगीता खोसला, कार्यक्रम अध्यक्ष निकिता कनोडिया एवं सह अध्यक्ष रागिनी दास आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें