फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर के पांच प्रमुख चौराहों का होगा कायाकल्प, काम शुरू

Mon, 29 Jun 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महानगर के पांच प्रमुख चौराहों के विस्तार, सुंदरीकरण और कायाकल्प शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत स्पोर्ट्स कॉलेज चौक से की गई है। नगर निगम के अनुसार जल्द ही यूनिवर्सिटी चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, गुरुंग तिराहा और यातायात चौराहा पर भी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी परियोजनाओं पर वित्तीय वर्ष 2025-26 की राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 10 करोड़ 96 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। स्पोर्ट्स कॉलेज चौक के कायाकल्प पर करीब 3.08 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना का उद्देश्य चौराहे पर अनावश्यक ट्रैफिक जाम को समाप्त करना, वाहनों की लेन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना तथा आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाना है।
परियोजना के तहत पैदल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित पाथवे, स्पष्ट जेब्रा क्रॉसिंग और आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली विकसित की जाएगी। साथ ही आकर्षक एलईडी लाइटिंग, हरित पट्टी, सजावटी पौधरोपण और थीम आधारित संरचनाएं भी बनाई जाएंगी। शहर की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने के लिए कुछ प्रमुख चौराहों पर आकर्षक मूर्तियां भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज चौक पर कार्य शुरू हो चुका है। शेष चार प्रमुख चौराहों पर भी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और प्रमुख चौराहों का स्वरूप आधुनिक एवं आकर्षक दिखाई देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें