उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कोरोना से संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। सभी को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने की है।