फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के नवागत महाप्रबंधक ने किया रेलवे लाइन का निरीक्षण, बोले- आय वृद्धि व खर्च कटौती के लिए उठाएं प्रभावी कदम

Sat, 31 Oct 2020 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक करते नवागत महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के नवागत महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने पूर्वोत्तर रेलवे की कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों की गहन समीक्षा की। महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जितनी भी परियोजनाएं हैं उसे तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। आय में वृद्धि और खर्च में कटौती के लिए प्रभावी कदम उठाने की उन्होंने सलाह दी।
विज्ञापन

 
महाप्रबंधक ने लेखा, परिचालन, वाणिज्य एवं निर्माण विभागों के कार्यकलापों की समीक्षा की। कहा कि संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन के लिए हर स्तर पर सजगता बरतनी होगी। उन्होंने आर्थिक गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा कि आर्थिक स्वावलंबन के लिए विवेकपूर्ण खर्च ही किए जाएं। ऊर्जा खपत को कम करने के साथ ही इसकी निरंतर निगरानी भी की जाए।
 
प्रधान वित्त सलाहकार तनुजा पांडेय ने आर्थिक स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने त्वरित गति से यात्री गाड़ियों एवं मालगाड़ियों के संचलन एवं समय-पालन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने महाप्रबंधक का स्वागत किया और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


स्क्रैप फ्री जोन बनाएं
महाप्रबंधक ने पूर्वोत्तर रेलवे को स्क्रैप फ्री जोन बनाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी प्रकार के स्क्रैपों की नीलामी प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इससे रेल राजस्व में वृद्धि के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सुधार होगा।

महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
महाप्रबंधक ने दिल्ली से गोरखधाम स्पेशल एक्सप्रेस से आते समय गोंडा से गोरखपुर के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। रेल पटरियों की स्थिति का जायजा लिया। गोरखपुर जंक्शन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें