फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संवाद के लिए सोच, समझ और संवेदनशीलता जरूरी: प्रो. श्रीप्रकाश मणि

Wed, 15 May 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीडीयू के अंग्रेजी विभाग में वैल्यू एडेड कोर्स का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय पर वैल्यू एडेड कोर्स का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि संवाद के लिए सोच, समझ एवं संवेदनशीलता का होना जरूरी है। संवाद ऐसे हों जो हमारे भाव और मनोभाव को समझ सकें। संवाद नियमित होना चाहिए तथा संवाद में सद्गुणों का प्रयोग होना चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि वैल्यू एडेड कोर्स विद्यार्थियों के लिए नितांत आवश्यक है, क्योंकि वे पाठ्यक्रम के अतिरिक्त होते हैं और एम्प्लॉयबिलिटी को बढ़ाते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि यह कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा। इसमें पब्लिक स्पीकिंग, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, फॉर्मल एंड इनफॉर्मल कम्युनिकेशन, बैरियर्स ऑफ कम्युनिकेशन, गोल सेटिंग एंड टाइम मैनेजमेंट जैसे टॉपिक्स कवर होंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अवनीश राय और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आलोक कुमार ने किया। तकनीकी सहयोग के लिए डॉ. शायिका तंजील मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें