फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वार्डों में बिछेगी नई पेयजल और सीवर लाइन

Thu, 20 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महानगर के 12 वार्डों में पेयजल और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से 12 विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने, जर्जर पाइपलाइन बदलने और सीवर लाइन का विस्तार करने का काम होगा। इन कार्यों पर करीब 65 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम ने इसके लिए निविदा आमंत्रित की है।
विज्ञापन


जलकल विभाग की ओर से कराए जाने वाले कार्यों में कई इलाकों की पुरानी और जर्जर पेयजल पाइपलाइन को बदलना शामिल है। नई पाइपलाइन बिछने से संबंधित मोहल्लों में जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। लंबे समय से पाइपलाइन की खराबी और कम दबाव की समस्या झेल रहे लोगों को भी राहत मिलेगी। इसके अलावा सीवर लाइन के विस्तार का काम भी कराया जाएगा।
विजय चौक पर स्टॉप वाल्व लगाने का कार्य भी प्रस्तावित है। इससे सीवर व्यवस्था के संचालन और रखरखाव में सुविधा होगी। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक निविदाएं 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक जमा की जा सकेंगी। उसी दिन शाम चार बजे निविदाएं खोली जाएंगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित फर्मों को कार्य आवंटित कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें