फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Thu, 20 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर बुधवार भोर में करीब तीन बजे रसूलपुर चकिया गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान डाढ़ाडीह गांव निवासी बालकिशुन तिवारी पुत्र हरिचंद तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बालकिशुन तिवारी बुधवार भोर में गोरखपुर जाने के लिए रसूलपुर चकिया गांव के पास सड़क किनारे गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालकिशुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें