उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तीन और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने की है।
उन्होंने बताया कि अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा बिचौरपुर एक, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बंधु छपरा में 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों गांवों को कंटेनमेंट जॉन घोषित कर दिया गया है।