फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: देवरिया में मिले 4 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 24

Tue, 19 May 2020 06:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

देवरिया जिले में सोमवार देर रात पांच और मंगलवार सुबह चार कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट आने के बाद इनकी यात्रा का ब्योरा खंगाला जा रहा है। सभी को एंबुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

विज्ञापन


नए मरीजों के साथ ही अब जिले में मिले संक्रमितों की संख्या 24 हो गई। इसमें से दो तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में 22 एक्टिव केस हैं।

संक्रमितों में रनिहवा गांव के तीन, घोठा रसूलपुर के एक, बढ़या बुजुर्ग गांव के दो, रामपुर कारखाना ब्लॉक के भगवतीपुर गांव में एक, सदर ब्लॉक के बरवा गौर स्थान गांव में एक और पथरदेवा ब्लॉक के मलवाबर गांव के गुलरबगा टोले का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। गुलरबगा टोला का युवक पुणे से आया है। अन्य सभी मुंबई से आए हैं।
विज्ञापन

 
इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्यकर्मी और प्रशासनिक अमला जुट गया है। संक्रमितों के गांव को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं संक्रमितों के घरवालों को क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ  डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मंगलवार को नौ और संक्रमित मिले हैं।  

 

Trending Videos
विज्ञापन

कार से आया था घोठा रसूलपुर का युवक

घोठा रसूलपुर गांव का युवक 12 मई को कार से अपने घर पहुंचा। युवक ने बताया कि वह जिस कार में आया। उसमें आई एक महिला पिपरा नायक गांव चली गई। इसके साथ महराजगंज का युवक भी था। स्वास्थ्य टीम उस महिला और महराजगंज के युवक को पता लगाने में जुटी है।

86 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
मंगलवार को 86 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। 100 से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। इसका इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें