फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ : अब ड्राइविंग टेस्ट से पहले होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ : अब ड्राइविंग टेस्ट से पहले होगी कोरोना जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। अब संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में ड्राइविंग टेस्ट से पहले अभ्यर्थियों की कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए अभ्यर्थियों को वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने कार्यालय में ही कोरोना टेस्ट के लिए कैंप लगा दिया है।
कैंप के पहले दिन 130 अभ्यर्थियों की जांच हुई। एक अभ्यर्थी पॉजिटिव निकला। जांच टीम ने उसे होम आइसोलेशन के लिए घर भेज दिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि टेस्ट के पहले अभ्यर्थियों को कोरोना परीक्षण कराना होगा। दरअसल, भीड़ के चलते कार्यालय में संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। एहतियातन कोरोना परीक्षण कैंप लगाना पड़ा है। परिवहन विभाग कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान भी चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के बीच हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जन जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रम हुए। 12 विद्यालयों के छात्रों के बीच यातायात नियमों पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके अलावा परिवहन अधिकारियों ने महानगर में चलने वाले ऑटो चालकों में जागरूकता से संबंधित पंफलेट बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें